संदिग्ध परिस्थितियों में लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी दो एंबुलेंस में लगी भीषण आग

21394

लालगंज रायबरेली- जिले के लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को एक संदिग्ध घटना हुई। परिसर में खड़ी एक सरकारी एंबुलेंस अचानक आग की लपटों में घिर गई और वह आग का गोला बन गई। आग देखते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। लोंगो की जानकारी के अनुसार, यह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घटना बताई जा रही है।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिसर में खड़ी एंबुलेंस को काफी नुकसान पहुंचा। प्रशासन ने आग की वजह की जांच शुरू कर दी है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 21.4K views
21.4K views
Click