आखिर एक बार फिर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने इस नेक कार्य को करके पेश करी मानवता की मिसाल

141300

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने एक दिव्यांग व्यक्ति के बेटे की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए तत्काल पहल की। जनता दर्शन में पहुंचे दिव्यांग पिता ने अपने बेटे कार्तिकेय की पढ़ाई के लिए कॉपी-किताबों की मदद मांगी। जिलाधिकारी ने तुरंत निर्देश दिए और डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने छात्र कार्तिकेय को आवश्यक कॉपी व किताबें उपलब्ध कराईं।
डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने छात्र को स्कूल नियमित रूप से जाने और खूब मेहनत से पढ़ने की सलाह दी। इस मानवीय मदद से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र के पिता ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और डीपीआरओ सौम्यशील सिंह का आभार जताते हुए कहा कि उनकी संवेदनशीलता ने उनके बेटे का भविष्य संवारने में मदद की है।
जिलाधिकारी की ऐसी पहल दिव्यांग परिवारों के लिए उम्मीद की किरण साबित हो रही है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 141.3K views
141.3K views
Click