साइकिल,बाइक़ की आपसी भिड़ंत में साइकिल सवार की हुई मौत वही तीन गंभीर रूप से होगा घायल

4872

रायबरेली– जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बछरावां-महराजगंज मार्ग पर थुलेडी गांव के पास ईदगाह के निकट हुआ, जहां बाइक और साइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी के मुताबिक रसूलपुर निवासी अभिषेक कुमार (19) और रविराज (18) पुत्र तिलक चौधरी बाइक से अपने गांव से थुलेडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे साइकिल सवार भुल्लन (50) पुत्र बिरजू और अवधेश (50) पुत्र तनुराम निवासी रसूलपुर से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. भावेश यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद भुल्लन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 4.9K views
4.9K views
Click