चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट जानकी कुण्ड स्थित सुदामा कुटी आश्रम के ब्रम्हलीन संत भगवान दास महाराज की शोक सभा आयोजित करते हुए चित्रकूट के सभी साधु संत महंतों ने श्रृद्धांजलि अर्पित की। चित्रकूट के संत महंतों एवं शिष्यों ने संत भगवान दास के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संत भगवान दास महाराज वृंदावन में 24 सितंबर को ब्रह्मलीन हो गए थे।सुदामा कुटी आश्रम के महंत सुतीक्षण दास महाराज , जानकी महल के सीता शरण , पंजाबी भगवान आश्रम राजकुमार दास, रामायणी कुटी राम ह्रदय दास महाराज , सनकादिक आश्रम के सनकादिक जी महाराज के साथ ही अनेक साधु संतो ने सुदामा कुटी पहुंचकर संत को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुदामा कुटी आश्रम के अधिकारी राम लखन दास जी महराज की मौजूदगी में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सुदामा कुटी के ब्रम्हलीन महंत भगवान दास जी को शोक सभा आयोजित कर चित्रकूट के संतों ने दी श्रद्धांजलि
👁 51K views
51K views
Click

