मान्धाता प्रतापगढ़ -26/27.09.2026 की रात्रि में हैंसी बाजार स्थित वादी विपुल पटेल की दुकान से इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी किए जाने के संबंध में थाना मांधाता पर मु0अ0सं0 134/2026 धारा 305/331(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मांधाता पुलिस द्वारा हैंसी बाजार में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए, थाना मांधाता के उ0नि0 प्रभात वर्मा , उ0नि0 अनूप यादव मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मिश्रपुर जाने वाले रास्ते पर सन्त निरंकारी आश्रम के आगे से 03 अभियुक्तों 1. अनुपम पटेल पुत्र कृष्ण चन्द्र पटेल, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम परसरामपुर थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़, 2. आदित्य यादव पुत्र राजकुमार यादव, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी ग्राम शोभीपुर थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़, 3. सौरभ पटेल पुत्र संजय कुमार पटेल, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम परसरामपुर थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 26/27.09.2026 की रात्रि में वादी की दुकान से उक्त सामान चोरी करना बताया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।
अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके साथी के खपरैल के घर से चोरी का 03 अदद एम्पलीफायर, 06 अदद 15 इंच स्पीकर, 02 अदद मिक्सर, 57 पीस ट्वीटर एवं 01 अदद डिस्ट्रीब्यूटर बरामद किया गया। अभियुक्तों की जामा तलाशी से 03 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन (रियलमी, विवो एवं रेडमी) बरामद हुए। बरामद सामान की पहचान वादी मुकदमा विपुल पटेल द्वारा की गई।
➡️ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 प्रभात वर्मा, उ0नि0 अनूप यादव, हे0का0 रविशंकर यादव, का0 ज्वाला सिंह एवं का0 सर्वेश पाण्डेय, थाना मांधाता, जनपद प्रतापगढ़
अवनीश रिपोर्ट


