महोबा डेस्क
महोबा के कुलपहाड नगर में चल रही 21 वीं सीनियर स्टेट सेपकटाकरा चैंपियनशिप के कडे मुकाबले में बरेली की महिलाओं ने महोबा को व पुरुष वर्ग के फाईनल में बदायूं की टीम ने बरेली को हराकर स्टेट चैंपियन का खिताब जीत लिया .
कुलपहाड नगर के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल एवं नगर पंचायत के नवनिर्मित इंडोर बैडमिंटन हॉल में चल रही 21वीं सेपकटाकरॉ स्टेट चैंपियनशिप के रेगु इवेंट्स के महिला वर्ग के फाइनल में बरेली ने महोबा को पटखनी देकर अपना रुतबा कायम किया। वहीं दूसरी ओर पुरुष वर्ग का फाईनल मुकाबला बदायूं और बरेली के बीच खेला गया . फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर हुई जिसमें बदायूं ने बाजी मारकर अपनी बादशाहत का सिक्का जमाया।
इसके पूर्व महिला वर्ग में बरेली , अयोध्या , महोबा और बदायूं की टीमें लीग मुकाबलों की विजेता बनकर सेमीफाइनल में पहुंचीं . महिला वर्ग के सेमीफाईनल मुकाबले में बरेली व अयोध्या का एवं दूसरा सेमीफाईनल महोबा व बदायूं के बीच खेला गया . जिसमें बदायूं को धूल चटाकर महोबा व अयोध्या को हराकर बरेली की टीम फाइनल में पहुंची।
दूसरी ओर पुरुष वर्ग में बरेली ने बागपत को बदायूं ने महोबा को हराकर फाइनल में पहुंची थी।
सभी मुकाबले बी ए शर्मा , जे एस द्विवेदी , रामकुमार , विनोद कुशवाहा , मीना कुमारी , सुरभि , की देखरेख में खेले गए .
इस अवसर पर यूपी सेपकटाकरा संघ के महासचिव सुमिल एस सीरिया , यूपी सेपकटाकरा संघ के उपाध्यक्ष जय कुमार , बागपत के अनुज तोमर , महोबा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल , महासचिव अमित कुमार अग्रवाल , अर्पित वाजपेयी समेत सैकडों की संख्या में दर्शकों ने मुकाबलों का आनंद उठाया .
राकेश अग्रवाल रिपोर्ट


