48 घंटे में  जनता को तीन झटके,पहले दूध फिर cng और अब पेट्रोल और डीजल के दामों में हुआ इजाफा

37837

Petrol-Diesel Price hike: देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की जेब पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरों के अनुसार पेट्रोल और डीजल दोनों ही पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं। पेट्रोल के दाम में करीब ₹3.14 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अब पेट्रोल की नई कीमत ₹97.77 प्रति लीटर तक पहुंच गई है। वहीं डीजल के दाम (diesel price increase) में भी ₹3.11 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसकी कीमत बढ़कर ₹90.67 प्रति लीटर हो गई है।

नई कीमतों का पूरा डिटेल

नई दरों के अनुसार विभिन्न प्रकार के ईंधन की कीमतों में भी बदलाव देखा गया है। सामान्य पेट्रोल की कीमत पहले ₹94.77 प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर ₹97.91 प्रति लीटर तक पहुंच गई है। इसी तरह प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। पहले यह ₹102 से ₹104 प्रति लीटर के बीच मिल रहा था, लेकिन अब यह ₹105.14 से ₹107.14 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। डीजल की बात करें तो सामान्य डीजल की कीमत पहले ₹87.67 प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर ₹90.78 प्रति लीटर हो गई है। इस बढ़ोतरी से परिवहन और माल ढुलाई की लागत पर भी असर पड़ सकता है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 37.8K views
37.8K views
Click