खबर का असर, कमी पाए जाने पर उपजिलाधिकारी ने लगाई फटकार

25955

सलोन, रायबरेली। उपजिलाधिकारी आशीष सिंह के नेतृत्व में सीओ सलोन राम किशोर सिंह और कोतवाली प्रभारी बृजमोहन ने पुलिस बल के साथ
बाजार में पैदल भृमण करते हुए सोशल डिटेन्स को तार तार करने वालो को फटकार लगाई।उपजिलाधिकारी ने कहा कि सुबह आठ से दो बजे तक ही दुकाने खुलेगी।और शाम7 बजे से सुबह 7 बजे तक सड़क पर दिखने वालो पर कार्यवाही की जाएगी।

जिन दुकानों सोशल डिस्टेंस नही होगा उनपर कार्यवाही होगी।आयुष कवच और आरोग्य सेतु एप बगैर डाउनलोड कराये दुकान से सामानों की बिक्री नही होगी।सभी लोग रजिस्टर बना ले कि कितने लोगों को समान दिया और आयुष कवच आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया है।
कोतवाली प्रभारी बृजमोहन ने कहा कि अगर किसी भी व्यवसाई ने शासन के दिशा निर्देश का पालन नही किया तो उसके विरुद्ध अब सीधे कार्यवाही होगी।

प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

👁 26K views
26K views
Click