दुकान का दरवाजा तोड़कर नकदी व सामान की चोरी

22043

मनोज मौर्य

ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने एक डेयरी की दुकान मे गैलरी का ताला तोड़कर दुकान में रखा सामान व नगदी चोरी कर ले गए मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अकोढिया बाजार का है जहां सुनील कुमार जायसवाल पुत्र हरी मोहन जायसवाल पराग डेयरी व पशु आहार की दुकान चलाते हैं जहां बीती रविवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान में स्थित गैलरी का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और दुकान में रखी 4800 रुपये नकद व दुकान में रखा लगभग 8000 रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित जब सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा डायल 112 व कोतवाली में दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

👁 22K views
22K views
Click