जिला निर्वाचन कार्यालय में वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित ढंग से रखा जाए – जिलाधिकारी

26726

रिपोर्ट – बिस्मिल्ला ख़ान

अयोध्या । अयोध्या में जिला निर्वाचन कार्यालय में अब वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित ढंग से रखा जाएगा. इसके लिए 1 करोड़ 75 लाख की लागत से बने भवन का लोकार्पण कर दिया गया है. निर्वाचन कार्यालय में बने विकेट गोदाम में विधानसभावार मशीनों को रखने की व्यवस्था की गई है।भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जिलों में रीसेट मशीनों के जरिए वोटिंग कराने की व्यवस्था की जाती है। जनपदों के लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में वीवीपैट मशीनों का प्रयोग होता है।अयोध्या में वोटिंग के बाद वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित ढंग से रखने की व्यवस्था नहीं थी।इसे ईवीएम के साथ गोदाम में रखा जाता था। वीवीपैट मशीनों को अलग रखने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में 5 कक्ष बनकर तैयार हो हैं। मंगलवार को मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल और जिला अधिकारी अनुज कुमार झा की मौजूदगी में इन नवीन कक्षाओं का लोकार्पण किया गया।इस मौके पर मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में अब विधानसभा वार वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित ढंग से अलग-अलग कक्षों में रखा जाएगा. इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में लगभग एक करोड़ 75 लाख की लागत से 5 कक्ष बनकर तैयार हो गए हैं।

👁 26.7K views
26.7K views
Click