दो मोटरसाइकिलों के आपस में भिड़ंत में 5 घायल

17008

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग के निकट दो मोटरसाइकिल में आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें 5 लोग घायल हो गए । घायलों को राहगीरों ने आनन फानन 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया जहां पर तीन की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी में उपस्थित डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बरारा बुजुर्ग के पास दो मोटरसाइकिल के आपस में भिड़ंत होने से गोविंद कुमार पुत्र रामचरन 21 वर्ष व श्यामा देवी पत्नी रामकिशोर 46 वर्ष निवासी बारिन का पुरवा थाना गदागंज तथा संतलाल पुत्र जगदेव 17 वर्ष , रोहित कुमार पुत्र जगदेव 15 वर्ष व अंकित कुमार पुत्र हरीलाल 17 वर्ष निवासी पाही थाना गदागंज गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हें राहगीरों ने सभी को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया। जहां पर उपस्थित डॉक्टर संजीव राय ने उपचार के दौरान हालत में सुधार न होने पर गोविंद कुमार ,संतलाल व रोहित कुमार को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर कर दिया तथा अंकित कुमार व श्यामा देवी का उपचार खबर लिखे जाने तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में चल रहा था ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 17K views
17K views
Click