श्मशान घाट पर शव नोच रहे हैं कुत्ते

9998

डलमऊ रायबरेली – डलमऊ के श्मसान घाट पर शव नोचते कुत्ते का फोटो वायरल होते क्षेत्र से हड़कंप मच गया है। वायरल फोटो मे यह दावा किया जा रहा है कि यह फोटो सोमवार की सुबह के समय का है, फिर हाल डलमऊ चौकी से चंद कदम की दूरी पर घटना घटित होने से पुलिस की भी जमकर किरकिरी हो रही है। डलमऊ कोतवाली कस्बे के श्मशान घाट पर सोमवार को सुबह के समय दो कुत्ते चिता से शव को निकाल कर उसे नोच नोच कर खाने लगे। तभी श्मशान घाट पर आये कुछ शवदाह यात्रियों ने इस घटना की फोटो खीचकर वायरल कर दिया। शव को नोचते कुत्ते का फोटो वायरल होते एक ओर जहां क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है,वही दूसरी तरफ घाट पर स्थित चौकी पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। फिरहाल चौकी पुलिस के लिए यह घटना कोई नई घटना नही है, यहां पर आयेदिन इस तरह की घटनाएं घटित हुआ करती हैं। शव को नोचते कुत्ते की वायरल फोटो की पड़ताल की तो स्थानीय लोगों ने बताया कि शव रविवार की देर रात अंतिम संस्कार के लिए लाया गया था। लेकिन शव किस गांव का था इस पर स्थानीय लोग कुछ भी बताने से असमर्थ दिखे। लेकिन इस बात से स्पष्ट होता है कि पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर घटित हुई यह घटना कही न कही डलमऊ प्रसासन को लचर कार्यप्रणाली को प्रदर्शित कर रही है।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 10K views
10K views
Click