महराजगंज रायबरेली
तेज बारिश के चलते क्षेत्र के गजनीपुर मजरे टीसाखानापुर गांव स्थित मंदिर में शनिवार क़ी देर शाम आकाशीय बिजली गिर गयी। आकाशीय बिजली गिरने से जहां शिव मन्दिर के शिवलिंग पर कोई प्रभाव नही पड़ा जबकि आसपास की टाइल्स टूटने व बर्तनों में इसका प्रभाव देखा गया। वहीं पास से ही गुजर रही दो महिलाएं घटना को देख घबराकर बेहोस हो गयी।
बताते चले कि क्षेत्र के गजनीपुर मजरे टीसाखानापुर गांव के कष्ट भंजन देव हनुमान मंदिर परिसर में स्थित श्री रामेश्वर शिव मंदिर के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी। मंदिर के पुजारी यदुवीर यादव ने बताया क़ी आकाशीय बिजली शिवलिंग से दो फुट दूर गिरी जिसमे शिवलिंग क़ो कोई क्षति नही हुई किन्तु शिवलिंग के आस पास की टाइल्स टूट गयी हैं। वहीं पास से ही गुजर रही ठाकुरपुर गांव की शोभावती पत्नी रामगुलाम व रेखा पत्नी बाबूलाल बिजली की गर्जना व गिरने की आवाज के चलते घबराकर बेहोस हो गयी जिनका प्राथमिक उपचार कर उन्हे घर भेजा गया। वहीं शिवलिंग पर बिजली न गिरने को ग्रामीण ईश्वरीय शक्तियों से जोड़कर चर्चा कर रहे हैं।
एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट


