ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मजदूर घायल

10774

सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र के धौहल बुजुर्ग गांव में  कर्वी से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गया ट्राली में बैठे तीन मजदूर दब गए एक मजदूर के घायल होने की सूचना है । 

क्षेत्र के धौहल बुजुर्ग गांव में पतरिया डेरा से कर्वी से भरे ट्रेक्टर ट्राली धौहल गांव  गौशाला ले जा रहे थे तभी गांव की गौशाला की कच्ची रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई । ट्राली में बैठे तीन मजदूर बाल बाल बचे जिसमे एक व्यक्ति को मामूली चोट है आई है गांव के बिमलेश कालका शुक्ला ने बताया कि गांव में बनी गौशाला में कोई रास्ता नही है ट्रेकर ट्राली आने जाने में अक्सर समस्या बनी रहती है। 

एम डी प्रजापति रिपोर्ट

👁 10.8K views
10.8K views
Click