सदर विधानसभा में जनसमस्याओं के “नासूर” के इलाज के लिए महिला डॉक्टरों ने दी घर-घर दस्तक

31802

दर्जन भर महिला डॉक्टरों ने डोर टू डोर किया जनसंपर्क और मांगा समर्थन

जन समस्याएं बताती हैं कि सदर विधानसभा में कोई विकास नहीं हुआ : डॉ. ओमिका सिंह

रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने डॉक्टर मनीष चौहान को टिकट देकर विपक्षी राजनैतिक दलों के लिए पेंच पैदा कर दिया है। सरल, सौम्य और स्वच्छ छवि के कारण डॉ. मनीष सिंह चौहान की लोकप्रियता राजनीतिक क्षेत्र में भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उनके पक्ष में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई ने भी जनसंपर्क शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी डॉ ओमिका चौहान के साथ दर्जन भर महिला डाक्टरों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर- घर जाकर वोट मांगे।
गौरतलब है कि रायबरेली की सदर विधानसभा सीट पर भाजपा से अदिति सिंह, सपा से आरपी यादव और कांग्रेस से डॉक्टर मनीष चौहान की दावेदारी प्रमुख मानी जा रही है। जनसमस्याओं के निस्तारण और विकास को लेकर लोग भाजपा और अदिति सिंह को घेर रहे हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि आदित्य सिंह ने से पहले कांग्रेस से 2017 में चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी, उस समय गठबंधन होने के चलते समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। इसके बाद अदिति सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। कांग्रेस ने डॉ मनीष सिंह चौहान को टिकट देकर इस सीट का रोमांच बढ़ा दिया है। डॉ मनीष सिंह को विभिन्न वर्गों का समर्थन मिलने के साथ ही रायबरेली के सभी प्राइवेट चिकित्सकों का भी समर्थन प्राप्त है। यही नहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई के सभी डॉक्टर उनके पक्ष में सड़कों पर उतर आए हैं। डॉक्टर मनीष चौहान की पत्नी डॉ. ओमिका चौहान के साथ दर्जन भर महिला डॉक्टरों ने शहर के राना नगर और अमरीश पुरी कॉलोनी में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों ने डॉक्टरों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। किसी ने मौजूदा विधायक के कभी ना आने और ना मिलने का मुद्दा उठाया तो किसी ने क्षेत्र की समस्याओं के प्रति उनकी उदासीनता का। सभी महिला चिकित्सकों ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि इन्हीं “नासूर” बनी जन समस्याओं के इलाज के लिए कांग्रेस ने डॉक्टर मनीष सिंह चौहान को टिकट दिया है आप सब जिता कर उन्हें मजबूत करें ताकि वह इन जनसमस्याओं का इलाज अच्छे से कर सकें। डॉ. ओमिका सिंह चौहान ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव में रहने वाली जनता को तो छोड़िए शहर में रहने वाले नागरिकों को भी वह सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं जिसके वे हकदार हैं। विकास के नाम पर सदर विधानसभा की जनता को केवल छला गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच विकासशील है और रायबरेली के विकास में इस पार्टी के योगदान को कभी नकारा नहीं जा सकता। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी ने इस बार एक स्वच्छ छवि वाले शख्स को प्रत्याशी बनाया है ताकि उसके क्षेत्र में जन समस्याओं का त्वरित व प्रभावी निस्तारण हो सके। डॉक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि इस बार डॉक्टर मनीष को जीता कर आप सभी लोग कांग्रेस और प्रियंका गांधी को मजबूत करें ताकि विकास की रुकी हुई गति को पुनः बहाल कराया जा सके। इस दौरान दर्जनों महिला चिकित्सकों की उपस्थिति रही।

👁 31.8K views
31.8K views
Click