महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के सीएम बनने पर अयोध्या के संत हुए हर्षित

16464

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की ताजपोशी के बाद अयोध्या के संत महंत काफी हर्षिता आनंदित नजर आ रहे हैं। जिसके चलते आज संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत परशुराम दास के नेतृत्व में साधु संतों ने मिठाइयां बांटी तथा पटाखे दागकर खुशियां प्रकट किए।
इस मौके पर महंत प्रशुरामदास ने कहा कि जो हिंदू हित की बात करेगा वही देश व राज में अब राज करेगा। एकनाथ शिंदे बाला साहब ठाकरे के सपनों को साकार कर रहे हैं। भगवान श्री राम ने उनकी मुरादें पूरी की है। हम लोग जल्द ही महाराष्ट्र जाकर उनका स्वागत सम्मान करेंगे।वही दूसरी ओर बताते चले कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के 4 समर्थक शिवसैनिक अयोध्या पहुंचे है किया राम लला का दर्शन पूजन। संकट मोचन हनुमान किला मंदिर के महंत से की मुलाकात।खुशी में बांटी गई मिठाई।फोड़े गए पटाखे। सभी शिवसैनिकों ने रामलला से एकनाथ शिंदे के लिए मां का आशीर्वाद।कहा रामलला और बाला साहब ठाकरे का आशीर्वाद एकनाथ शिंदे के साथ। एकनाथ शिंदे के गृह जनपद थाणे से अयोध्या पहुंचे हैं शिवसैनिक। इस मौके पर अयोध्या के काफी संख्या में साधु संत उपस्थित रहे तथा खुशियां प्रकट किये है।
महंत परशुरामदास महराज, अयोध्या

👁 16.5K views
16.5K views
Click