Road Damaged: प्रतापगढ़ की सड़कों पर पानी या पानी में सड़क!

12965

प्रतापगढ़: वैसे कहने के लिए तो प्रतापगढ़ जनपद में सड़कों का जाल बिछा हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री सड़क रोजगार ग्रामीण क्षेत्रों में गड्ढों में तब्दील (Road Damaged) हो चुकी है। हालात ये हैं कि उन गड्ढों में पानी लबालब भरा हुआ है। फिर भी छात्र-छात्राएं आम जनमानस पानी और गड्ढे वाली सड़क पर चलने को मजबूर हैं। कई लोग इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं।

इसी कड़ी में कई ग्राम सभाओं के प्रधान ने शासन को पत्र लिखकर इन बदहाल सड़कों को ठीक कराने की मांग की है। राजेंद्र सिंह उर्फ बबऊ ने प्रधानमंत्री सड़क रोजगार के नाम पत्र लिखकर सड़क पर दो जगह सीसी सड़क बनवाने की मांग की है। गांव वालों ने नगियापुर में पटेल बस्ती नगियापुर में हरिजन बस्ती में सीसी सड़क बनवाने की डिमांड की है।

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

👁 13K views
13K views
Click