अयोध्या। बीकापुर कोतवाली के उपनिरीक्षक जय किशोर अवस्थी ने पुलिस टीम के साथ एक आरोपी को बोरी में भरकर ले जा रहे 10 किलो प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र के प्रानपुर की तरफ से गंडई की तरफ बोरी में मांस लेकर जा रहे गंडई निवासी परवेज बेग को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करके आरोपी का चालान कर दिया गया है। पुलिस टीम में आरक्षी ज्ञान प्रकाश सिंह, शिवानंद पासवान शामिल रहे।
मनोज तिवारी
👁 10.6K views
10.6K views
Click


