चित्रकूट चेयरमैन ने किया दो बड़े नालों का लोकार्पण

13475

चित्रकूट। नगर के विकास को गति प्रदान करते हुए नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी के चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को पांडेय कॉलोनी के अंदर एक साथ दो बड़े नालो का शिलान्यास कर जनता के बीच समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि नगर का विकास ही प्राथमिकता है। जिसमें वार्ड के सुंदरीकरण हेतु प्रयास किए जा रहे है। वार्ड वासियों की परेशानियों को देखते हुए दो वार्डो में आने नालो का निर्माण कर जल निकासी का प्रबंध किया गया है। जिससे यहां के वासियों को राहत की सांस मिलेगी।

इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरिल, अवर अभियंता जेई संतोष सिंह राठौर, सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला जिला समन्वयक शिवा कुमार आदि मौके पर मौजूद रहे। इसके पूर्व बस स्टैंड पर जनता के लिए शुलभ शौचालय का लोकार्पण किया गया था।

  • पुष्पराज कश्यप
👁 13.5K views
13.5K views
Click