महिला व उसके पति को 4 लोगों ने पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया

28089

महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला व उसके पति को चार लोगों ने पीट पीट कर लहू लुहान कर दिया। घायल महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने घायल महिला व उसके पति का चिकित्सकीय परीक्षण करा चारो के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

घटना कोतवाली क्षेत्र के जगमोहनपुर मजरे चंदापुर की है गांव निवासिनी सावित्री पत्नी अयोध्या ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की वह अपने घर के सामने काम कर रही थी तभी दो अज्ञात युवक आये और सूर्यबली आदि की जमीन पूछने लगे उसने दूर से ही जमीन दिखा दी और फिर अपना काम करने लगी।

इसी से नाराज हो थोड़ी ही देर में सूर्यबली व कमलेश पुत्रगण छविनाथ, दुर्गेश व सर्वेश पुत्रगण सूरजबली लाठी डंडो व कुल्हाड़ी से लैस हो घर पर आ गए और उसपर टूट पड़े, जिससे महिला व उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गए।मामले में पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण करा चारों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 28.1K views
28.1K views
Click