डीह पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

17973

रायबरेली – थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुन्दरगंज चौराहे पर थानाध्यक्ष जेपी यादव ने फिर सराहनीय कार्य किया है, जहां कोरोना महामारी से पूरा देश लड़ रहा हैं, एक तरफ जहां थानाध्यक्ष जेपी यादव जनता कर्फ्यू का थाना क्षेत्र में कड़ाई से पालन करवा रहे हैं वहीं दूसरी ओर हरियाणा से पैदल चलकर अठेहा प्रतापगढ जा रहे मजदूरों को डीह कोतवाल जेपी यादव व उपनिरीक्षक निर्मलजीत यादव ने सुन्दरगंज चौराहे पर रोककर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए सभी लोगों को खाने पीने की सामग्री वितरित की और निजी वाहन से परसदेपुर तक भेजा। पुलिस का ऐसा मानवीय चेहरा देखकर मजदूरों ने थानाध्यक्ष जेपी यादव व उपनिरीक्षक निर्मलजीत यादव की सराहना की और ग्रामीणों ने बताया कि साहब कल शाम से भूंखे थे जो खाने पीने की सामग्री थी सब खत्म हो गई थी।

उमेश चौरसिया

👁 18K views
18K views
Click