गणतंत्र दिवस पर अयोध्या में ध्वजारोहण

22552

अयोध्या। शहीद स्मारक सेवा समिति के तत्वधान में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर अमर जवान मंगल पांडे चौक अयोध्या स्थित सैन्य शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण मेजर ज्ञानेश्वर शुक्ला ने किया।

विशेष इस कार्यक्रम में एन.सी.सी. के बच्चों ने भाग लिया एवं करीब 200 बच्चों ने मानव श्रृंखला भी बनाई।

ध्वजारोहण उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने तिरंगे गुब्बारे भी आसमान में उड़ाए एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई।

अध्यक्षता कैप्टन केके तिवारी ने किया, विशिष्ट रूप से सूबेदार मेजर वीके द्विवेदी, सूबेदार इतकाद हुसैन, आनंद अग्रहरी, कविंद्र साहनी ,शरद सिंह, सचिन सरीन,रमेश चौरसिया, मानव मेहरोत्रा, रीना द्विवेदी, लता कश्यप, रीना जयसवाल, पायल जैसवाल, सुनीता सिंह, शशि लता, रूही खान, सांता, राघवेंद्र अवस्थी, मंज़र मेहंदी, सिया राम अग्रवाल, रजनीश शुक्ला, मयंक साहनी, शाह आलम, शरद बाबा पाठक, सत्यम यादव, अनिल पांडे ,धर्मेंद्र गुप्ता, यश पाठक, सुरेंद्र यादव, रामशतन यादव, सुनीता पांडे, करण कुमार, सहित अन्य लोग कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम की जानकारी समिति के संयोजक ओमप्रकाश सिंह नाहर ने दी।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 22.6K views
22.6K views
Click