लापता युवक का शव कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

15009

परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का लगाया आरोप

ऊंचाहार, रायबरेली। यूपी के रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गनपी मजरे रामसांडा गांव निवासी एक युवक का घर से लापता होने के बाद उसका शव कानपुर में मिलने से सनसनी मचा गई। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया और पुलिस के खिलाफ शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।मौके पर पहुचे अधिकारियों ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और जांच कर दोषियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया

जानकारी के अनुसार जिले के ऊंचाहार कोतवाली के गनपी रामसांडा गांव निवासी संतोष दो दिन पहले अपने घर में सोया था और सुबह वो अपने बिस्तर से गायब मिला।कल उसका शव कानपुर जिले में पड़ा मिला। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो गांव मे शोक की लहर फैल गई।

परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया साथ ही पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर शव को लखनऊ प्रयागराज रास्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जैसे ही ये जानकारी आला अधिकारियों को लगी उनके हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में वो अपने लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुचे और परिजनों को समझा बुझाकर कर उन्हें शांत कराया साथ ही मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।इस बीच राजमार्ग पर अफरा तफरी मची रही। 

  • अनुज मौर्य
👁 15K views
15K views
Click