छज्जे के मलबे में दबकर अधेड़ की मौत

14739

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा

सरेनी, रायबरेली। मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अधेड़ की अपने ही घर में काम करते समय अचानक छज्जा गिरने से दबकर मौत हो गई। वहीं परिजनों में घटना से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत रावतपुर कलां गांव निवासी अमर सिंह (42 वर्ष) पुत्र बृजेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ छेद्दू अपने घर में काम कर रहा था तभी अचानक उस पर छज्जा आ गिरा,जिसके नीचे दबने से अमर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है! वहीं सरेनी सीएचसी अधीक्षक अमल पटेल ने बताया कि एक अधेड़ को अस्पताल लाया गया था जिसकी मौत हो चुकी थी! वहीं कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया कि छज्जा के नीचे काम कर रहा अधेड़ अचानक छज्जा गिरने से उसके नीचे दबकर गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु सरकारी अस्पताल सरेनी ले जाया गया था जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 14.7K views
14.7K views
Click