कोई मांग रहा है आटा तो कोई पुलिस से मांग रहा है डेटा

18215

लॉकडाउन के दौरान यूपी पुलिस हर तरीके से लोगों की मदद को लगी हुई है। लेकिन लोग अब इसका गलत फायदा उठाने लगे हैं। कई जगह से ऐसी खबरें सामने आ रहीं हैं कि लोग कंट्रोल रूम में फोन करके आटा तो मांग ही रहे है साथ ही इंटरनेट डाटा भी मांग रहे हैं। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी हर तरीके से लोगों के सवालों का जवाब दे रहे हैं।

एडीजी ने दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि कुछ लोग मोबाइल में इंटरनेट डाटा के खत्म होने की बात कर रहे हैं। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि दुकानें बंद हैं ऐसे में इंटरनेट पर होने वाला जरूरी काम ठप पड़ा है। हालांकि पुलिस की ओर से पूरी बात सुनने के बाद सलाह दी जा रही है कि किसी अन्य मोबाइल के माध्यम से आनलाइन मोबाइल रिचार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा भी कई तरह की शिकायतें भी लोग कर रहे हैं।

लखनऊ में आया फोन

लखनऊ के मडियाव निवासी एक युवक यूपी 112 को फोन करके रिचार्ज करने की डिमांड की। युवक का कहना था कि आज शाम को मेरा फोन बंद हो जाएगा। तीन महीने का रिचार्ज करा दीजिए। जिस पर पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाया कि राशन हम दे सकते हैं लेकिन डाटा आप खुद रिचार्ज करिए।

👁 18.2K views
18.2K views
Click