लेखपाल बृजेश सिंह की अभद्रता को लेकर डीएम-एसएसपी से शिकायत

17963

अयोध्या। जनपद मिल्कीपुर तहसील के दबंग लेखपाल बृजेश सिंह द्वारा पीड़ित राधेश्याम दुबे को फोन पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया था, जिसका ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि राधेश्याम दुबे पुत्र पारसनाथ दुबे ग्राम बसवार खुर्द तहसील मिल्कीपुर थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या का निवासी है पीड़ित द्वारा तीन तारीख को मुख्यमंत्री पोर्टल पर तालाब की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर शिकायत की थी।

शिकायत पत्र की जांच क्षेत्रीय लेखपाल बृजेश सिंह को मिली, आरोप है कि स्थलीय जांच करने पहुंचे लेखपाल द्वारा पीड़ित राधेश्याम दुबे को पांच तारीख को अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिया गया।

इतने से भी जी नहीं भरा तो क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा शराब पीकर छ तारीख 2023 को पीड़ित के मोबाइल नंबर पर फोन कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग पूर्व से ही वायरल हो रही है।

पीड़ित राधेश्याम दुबे ने क्षेत्रीय लेखपाल बृजेश सिंह के ऊपर आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी अयोध्या व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से शिकायत कर न्याय की मांग की है।

पीड़ित ने बताया कि अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले क्षेत्रीय लेखपाल बृजेश सिंह के ऊपर कार्यवाही नहीं होगी तो उसके हौसले बुलंद हो जाएंगे।

मिल्कीपुर तहसील के तहसीलदार द्वारा फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि खबर को संज्ञान में लेकर कानूनगो के माध्यम से नोटिस भेज दी गई है जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 18K views
18K views
Click