संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव

10386

डलमऊ, रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डलमऊ चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित महुआहार गांव के पास खेतों की नाली में संदिग्ध स्थिति में अधेड़ का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस द्वारा क्षेत्रीय लोगों द्वारा  शव की शिनाख्त भारत ढाबा डलमऊ में काम करने वाले कारीगर राम बहादुर सिंह उम्र लगभग 48 वर्ष पुत्र सुंदरलाल सिंह निवासी ग्राम टिगना हरचंदपुर रायबरेली के रूप में की गई और डलमऊ पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डलमऊ कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि डलमऊ फतेहपुर मार्ग पर डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महुआहार गांव के पास खेतों मैं बनी नाली में अज्ञात अधेड़ का शव पाया गया है।

गीत जिसकी शिनाख्त भारत ढाबा में काम करने वाले कारीगर राम बहादुर सिंह के रूप में की गई मृतक के माथे पर चोट के निशान पाए गए है। जिससे ग्रामीणों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है कोतवाली प्रभारी डलमऊ पंकज तिवारी ने बताया कि ढाबा संचालक द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन की भांति राम बहादुर सिंह गुरुवार की रात टहलने के लिए निकला था और सुबह तक वापस न आने पर खोजबीन की जा रही थी परिजनों को सूचना दी गई है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

  • विमल मौर्य
👁 10.4K views
10.4K views
Click