सतना में कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप
सतना – बीते कुछ दिनों पहले इंदौर से सतना भेजे गए चार कैदियों में से दो कैदियों की रिपोर्ट कोरोंना पाजिटिव आने से सतना जिले में हड़कंप मचा हुआ है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने वाले दोनों कैदियों को जेल में ही क्वेरेंटाइंन किया गया है। जबकि संपर्क में आने वाले पुलिस कर्मचारियों को होम क्वेरेंटाईन किया गया है। अभी तक सतना जिला कोरोंना संक्रमण से बचा हुआ था। लेकिन आज दो कैदियों की रिपोर्ट कोरोंना पॉजिटिव आते ही सतना जिले का नाम भी देश के कोरोंना पॉजिटिव जिलों में शुमार हो गया है।
सतना से विनोद शर्मा की रिपोर्ट।
👁 28.6K views
28.6K views
Click


