दशहरा मेला पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम हों – एसडीएम

28910

डलमऊ, रायबरेली। शारदीय नवरात्र पर आयोजन को लेकर शांति कमेटी हुई बैठक कोतवाली परिसर में की गई जिसमें आगामी 15 अक्टूबर से होने वाले नवरात्रि के पर्व पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

उप जिलाधिकारी डलमऊ अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस बार जगह-जगह पर लगने वाले दुर्गा पंडालुओ में रखी जाने वाली मूर्ति ज्यादा बड़ी ना हो जिससे विसर्जन में असुविधा न हो और साथ ही पूजा पंडालुओं में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

पूजा पंडाल खुले स्थान पर लगाया जाए जहां पर पर्याप्त लोगों की बैठने की व्यवस्था भी हो पूजा पंडालुओं पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं दशहरा के पर्व पर जगह-जगह होने वाले रावण दहन पर भी प्रशासन की विशेष नजर रहेगी एसडीएम अभिषेक वर्मा ने कहा कि दशहरा पर जगह-जगह पर लगने वाले मेला पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हो।

कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने आए हुए ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधियों से कहा कि नवरात्रि का पर्व शांतिपूर्वक ढंग से मनाया जाए अराजकता फैलाने वालों की सूचना तत्काल थाने पर दी जाए डीजे संचालकों से धीमी आवाज में डीजे बजाने के लिए निर्देश दिए गए हैं इस मौके पर बड़ा मठ के स्वामी दिव्यानंद गिरि , ग्राम प्रधान अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह , व अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगर पंचायत के सभासद उपस्थित रहे।

  • विमल मौर्य
👁 28.9K views
28.9K views
Click