पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने की मारपीट, 2 घायल

40921

रायबरेली । रायबरेली बांदीपुर पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही विपक्षियों ने पीड़ित व उसकी बहन को मिलकर बुरी तरह से पीट दिया जिससे दोनों घायल हो गए। हमला जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदी पुर का है जहां पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित अर्जुन कुमार यादव पुत्र फूल चंद्र यादव, ग्राम बंदी पुर को विपक्षियों ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे पीड़ित ने संबंधित थाने में विपक्षियों के खिलाफ नामजद शिकायत पत्र देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम को घर के बाहर खड़ा हुआ था तभी विपक्षियों ने बेवजह गालियाँ देने लगे जिस पर पीड़ित ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दिया तो मामला मारपीट पर उतर आया जिसके चलते पीड़ित व उसकी बहन को विपक्षी अंकित, अरविंद, दिनेश, पुत्रगण श्री राम लोगों द्वारा पिटाई कर दी गई। इससे पीड़ितों को काफी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मामले को वही रफा-दफा करा कर छोड़ दिया जिस के संबंध में पीड़ित ने संबंधित थाने में शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।

शिवा मौर्य रिपोर्ट

👁 40.9K views
40.9K views
Click