राजकीय महाविद्यालय कुछेछा छात्रों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

32755

हमीरपुर –  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा हमीरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजन,(एनएसएस) एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमे कालेज के छात्र छात्राओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता पर जागरूक किया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ शीराज खान वा एनएसएस इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार के निर्देशन में “स्वच्छ भारत स्वास्थ्य भारत” का अभियान चलाया जिसमें एनएसएस के स्वयं सेवक एवं सेविकाओं ने प्रतिभाग किया जिसके अंतर्गत पास के गांव पराओझी में साफ सफाई किया ग्रामीणों से वार्ता करते हुए कहा कि यदि हम अपने दरवाजे के सामने स्वयं सफाई करेंगे तो वहां अलग ही रौनक होगी और यदि गन्दगी रखेंगे तो हमारे अगल बगल तरह तरह कि बीमारियां पनपेगी। यदि हम अपने दरवाजे के सामने सफाई रखेंगे तो स्वाभाविक ही पडोसी भी एक दिन नहीं तो दूसरे दिन वह भी अपने दरवाजे में सफाई रखेगा इस तरह से हमारा पूरा गाँव स्वच्छ व स्वास्थ्य रहेगा। उन्हें स्वच्छता के बारे में बताया और महाविद्यालय के प्रांगण में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा की राष्ट्र सेवा स्वयं सेवक बनकर करना चाहिए।

रिपोर्ट- एमडी प्रजापति

👁 32.8K views
32.8K views
Click