महोबा , रोशन सिंह बदन सिंह गायत्री महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के समान्य शिविर के अंतर्गत तीसरे दिन जीवन में शिक्षा के महत्व पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्रण पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 ज्ञान सिंह द्वारा माल्यार्पण किया गया। एवं एनएसएस प्रतिभागी छात्रा चंचल यादव द्वारा सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी विश्वकर्मा द्वारा किया गया। छात्रा कु0 प्रिया द्वारा देश भक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत किया गया। रीतिका , तपस्या तिवारी ने मानव जीवन में शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए एवं कु0 पलक ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 आदित्य खरे ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा सतत प्रक्रिया है ये जीवन पर्यंत चलती रहती है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक अच्छे भवन, अच्छे कपड़े, अच्छा भोजन आवश्यक है ठीक उसी प्रकार अच्छी शिक्षा का भी महत्व होता है जो हमें व्यक्ति से मानव बना देती है। उन्होंने बताया कि डॉ0 अंबेडकर ने कहा कि शिक्षा वह शेरनी है जो इसका दूध पिएगा वह दहाड़ेगा। शिक्षिका अनुराधा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा प्राप्त करना विद्यार्थी जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। सी0वी0 सिंह ने शिक्षा के महत्व पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षा हमें ज्ञान ,समझ , सोचने की शक्ति प्रदान करती है।
शिक्षा जीवन रूपी इमारत का मजबूत स्तंभ है। उसके साथ नई संभावनाएं एवं नए सपने उत्पन्न होते हैं जो समाज के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 ज्ञान सिंह द्वारा कार्यक्रम का समापन करते हुए कहा कि शिक्षा प्राप्त करना हमारा अधिकार है। हमें शिक्षा सक्षम और सबल बनाती है। शिक्षा और स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए अवगत कराया की स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है अतः बेहतर शिक्षा के लिए शारीरिक स्वास्थ्य परम आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्या ददाति विनय विनियाद्याति पात्रताम। पात्रत्वात धनमाप्रोति धनात धर्म तत: सुखम। साथ ही बताया कि शिक्षा जीवन की प्रत्येक समस्या के समाधान में सहायक है। हमारा कार्य व्यवहार, आचरण सभी शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। हमें यह समझना चाहिए की क्या उचित है क्या अनुचित है। समाज के प्रति हमारी क्या जिम्मेदारी है, शिक्षा इन सब को बताती है। इस अवसर पर समीना बानो कुमारी पूनम कल्याण सिंह संदीप कुमार रामधार पाल इत्यादि उपस्थित रहें।
रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल
एनएसएस शिविर के तीसरे दिन जीवन में शिक्षा के महत्व विषय पर आयोजित हुई गोष्ठी
👁 11.9K views
11.9K views
Click


