लालगंज (रायबरेली) , क्षेत्र के रायबरेली रोड पर आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के निकट बृहस्पतिवार को मौरंग लदा ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए खड्डे में जा गिरा। गनीमत रही कि उसमें सवार चालक व परिचालक बाल बच गए। ट्रक के परिचालक गौरीगंज अमेठी निवासी सिराज ने बताया कि वह मौरंग लादकर रायबरेली की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर को बचाने के चक्कर में उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और खड्डा में जाकर पलट गया। बताया कि उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।
रिपोर्ट – संदीप कुमार फिजा
👁 20.8K views
20.8K views
Click


