रायबरेली जिले हो रही मूसलाधार बरसात, किसानो के चेहरे खिले

12048

रायबरेली –जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। शनिवार को दिन में उमसभरी गर्मी के बाद दोपहर में जिले में जमकर हुई मूसलाधार बारिश। बारिश के बाद दिन में उमस भरी गर्मी से परेशान लोग शाम को काफी राहत महसूस किए। बारिश के बाद अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार के 36 डिग्री से दो डिग्री कम होकर 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 से एक डिग्री घटकर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 2 घंटे की बारिश के बाद बादल छाए रहने और हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया।

जिले में अपराह्न बादल छाए और 2घंटे तक बारिश हुई। बरसात के साथ ठंडी हवा चलने लगीं। लोगों को दिन की गर्मी से काफी राहत मिली। जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। करीब 10 दिन पहले तक पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था,

लेकिन उसके बाद मौसम ने करवट बदली। बादल और बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आई है। शनिवार सुबह आसमान साफ होने और धूप खिलने के बाद एक बार फिर उमस बढ़ गई थी। वहीं मौसम में बदलाव के बाद नगर की बिजली आपूर्ति में भी सुधार हुआ है। उधर, धान की खेती करने वाले किसान भी समय पर मानसून के आने से खुश हैं। राही ब्लाक के बेला खारा के किसान इंद्रवीर सिंह,संदीप पांडे,शिवा मौर्या,राहुल मिश्रा,धैर्य शुक्ल आदि किसानों ने बताया कि काफी दिनों से उनको धान लगाने में दिक्कत आ रही थी बरसात के आने से अब कुछ राहत जरूर हमें मिली है

अनुज मौर्य/मोहित लखमानी रिपोर्ट

👁 12K views
12K views
Click