मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 13, 17, 25 व 29 नम्बर को

94966

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तिथियां व आयोजन स्थल निर्धारित : डीएम

रायबरेली-जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिषाशी अधिकारी, नगर पालिका परिषद एवं समस्त नगर पंचायत सहित संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन को सुचारू रूप से सम्पादित करने एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया है कि माह नवम्बर 2025 में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 13 नवम्बर को मिनी स्टेडियम सलोन, रायबरेली में, 17 नवम्बर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायबरेली में, 25 नवम्बर को पूरे झाम सिंह, जगतपुर, रायबरेली एवं 29 नवम्बर को गन्ना कांटा मैदान, सतांव, रायबरेली में सम्पन्न होना है।
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी को निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का सफल आयोजन करना सुनिश्चित करें।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 95K views
95K views
Click