एएसपी ने समाधान दिवस मे सुनी आमजमानस की समस्याएं

34119

सलोन रायबरेली– अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने कोतवाली सलोन में आयोजित थाना समाधान दिवस में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
एएसपी ने फरियादियों से व्यक्तिगत संवाद स्थापित किया और उनकी शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं न्यायोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।शनिवार को थाना समाधान दिवस के दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं एएसपी संजीव सिंहा के समक्ष रखीं। समस्याएं जमीन और पुलिस विभाग से संबंधित थी।कुल आठ शिकायत कर्ताओं ने अपनी समस्याओं से अधिकारी को अवगत कराया।कोतवाल राघवन कुमार सिंह का कहना है कि आठ शिकायत में एक राजश्व विभाग का था।निस्तारण किसी भी शिकायत का नही हुआ है।

आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 34.1K views
34.1K views
Click