ऊर्जा से संबंधित 20 मुख्य स्वचालित व हस्तचालित मार्ग के बारे में जानकारी दी गई
ऊर्जा के विभिन्न सरंक्षण के बारे में बच्चों को दी गई जानकारी
रायबरेली
विज्ञान की रोचक जानकारी देने के लिए सोमवार को आंचलिक विज्ञान नगरी की गाड़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय कोडरस बुजुर्ग पहुंची। विज्ञान का खजाना लेकर पहुँची बस मानव जाति की ऊर्जा जीवनरेखा को सुरक्षित और सतत बनाए रखने के लिए 20 मुख्य स्वचालित (आटोमेटिक) और हस्तचालित के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को फ़िल्म के माध्यम से इसके बारे में जानकारी दी गई।
आंचलिक केंद्र के प्रदर्शनी प्रमुख संजय सिंह ने बताया कि विज्ञान आंचलिक केंद्र से आई बस के माध्यम से वर्तमान में ऊर्जा मानव जीवन के लिए कितना उपयोगी है इस संबंध में जानकारी दी गई। ऊर्जा से संबंधित जीवन के हर पहलू में उपयोग होती है। घरेलू उपयोग से लेकर परिवहन, उधोग, उत्पादन और संचार तक ऊर्जा का महत्व अनिवार्य है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों के विज्ञान आधारित फिल्म तथा विज्ञान व्याख्यान प्रदर्शन भी आयोजित किया गया।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक डॉ. शिल्पी वर्मा, शिवानी तिवारी, गोवर्धन प्रसाद आदि शिक्षक मौजूद रहे।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


