दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार, और दूल्हा ने कर डाला था पहले से ये कारनामा

20787

रायबरेली–सरेनी थाना क्षेत्र के रासीगांव में मंगलवार को एक शादी उस वक्त सुर्खियों में आ गई जब दुल्हन पक्ष बारात का इंतजार करता रह गया,लेकिन दूल्हा नहीं पहुंचा।बाद में जो सच्चाई सामने आई,उसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया।जानकारी के अनुसार,सुमन पुत्री स्व. रामकुमार साहू की शादी उन्नाव जनपद के अजगैन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू पुत्र कैलाश चंद्र के साथ तय थी।शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।घर मेहमानों से भरा था और आज बारात के स्वागत की तैयारियां भी मुकम्मल थीं।लेकिन तय समय बीतने के बाद भी बारात नहीं आई। जब दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष से संपर्क किया तो पता चला कि दूल्हा पहले ही किसी अन्य लड़की से कोर्ट मैरिज कर चुका है।यह सुनते ही खुशी का माहौल गुस्से और मायूसी में बदल गया।पीड़िता के अनुसार तिलक,बरीक्षा और शादी की तैयारियों में लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।दुल्हन पक्ष का आरोप है कि उन्हें पूरी तरह अंधेरे में रखकर यह रिश्ता तय किया गया और जानबूझकर धोखा दिया गया।
घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण देर रात दुल्हन को लेकर सरेनी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया।सवाल उठता है कि आखिर शादी जैसे पवित्र रिश्ते में इस तरह का छल कब तक चलता रहेगा? अब देखना यह है कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 20.8K views
20.8K views
Click