डीह में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, बड़ा हादसा टला

11498

डीह रायबरेली -रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के घीसीघढ़ गांव में बीती रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव निवासी त्रिभुवन मौर्या पुत्र राम आनंद मौर्या के घर उनकी पुत्री दीपका खाना बना रही थीं, तभी अचानक रसोई में रखे गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया।
विस्फोट की आवाज सुनते ही घर और आसपास अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग तुरंत बाहर भागे और किसी तरह खुद को सुरक्षित किया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद रसोई में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया और घर में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला।
फिलहाल घटना के बाद परिजन सहमे हुए हैं। प्रारंभिक तौर पर सिलेंडर में गैस रिसाव या तकनीकी खराबी को विस्फोट का कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने रसोई गैस उपयोग में सावधानी बरतने की अपील की है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 11.5K views
11.5K views
Click