युवती पर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव, धमकी से परिजनों मे दहशत

100816

युवती पर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव, धमकी से दहशत—जगतपुर में मुकदमा दर्ज

जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवती को शादी के लिए दबाव बनाने, धमकी देने और धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, ग्राम हीरा सिंह का पुरवा मजरे हरपुर हल्ला निवासी श्यामा ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री को अमेठी जनपद के फुरसतगंज क्षेत्र के एक युवक द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि युवक युवती का रास्ता रोकता है, जबरन शादी करने का दबाव डालता है और मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है।

इतना ही नहीं, पीड़िता को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात भी सामने आई है। इस घटना से परिवार भयभीत है और उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी को सौंपी गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

अनुज मौर्य/एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

👁 100.8K views
100.8K views
Click