चित्रकूट में सपा के तिंदवारी महोबा सांसद द्वारा पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए किए अपशब्द मामले का विरोध कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर्वी तहसील में किया प्रदर्शन। समाजवादी पार्टी के तिंदवारी- महोबा लोकसभा सीट सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गए अपशब्द प्रकरण मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की और देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उसी क्रम भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह कोटार्य के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कर्वी तहसील पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस विषय का संज्ञान लेकर स्वयं माफी मांगने की मांग की है। प्रधानमंत्री पर बोला गया ऐसा अपशब्द क्षमा के योग्य नहीं है। जिला उपाध्यक्ष आलोक पाण्डेय और जिला मंत्री अंजू वर्मा ने भी कड़े शब्दों में निन्दा की है। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिलाएं, भजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुष्पराज कश्यप रिपोर्ट


