शौचालय में ताला बंद मिलने से डीआरएम ने जताई नाराजगी

940

बछरावां रायबरेली। बछरावां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम का पारा उस समय चढ़ गया, जब उन्हें नवनिर्मित शौचालय में ताला बंद मिला। काफी देर तक ताला न खुलने पर उन्होंने नाराजगी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने नवनिर्मित टिकट विंडो को देखा, वहां पर टिकट बनने के लिए बनाए गए काउंटर की ऊंचाई व चौड़ाई को भी देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि टिकट काउंटर की ऊंचाई व चौड़ाई को कम करके पी आर एस यहां पर शिफ्ट किया जाए। उन्होंने अधूरे पड़े कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।लखनऊ मंडल के रेलवे के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा को बछरावां रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान जब नवनिर्मित शौचालय का ताला बंद मिला तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था। काफी देर तक ताला न खुलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। इसके साथ ही नवनिर्मित टिकट विंडो को उन्होंने देखा, वहां पर कई प्रकार की खामियां उन्हें मिली, टिकट काउंटर की ऊंचाई व चौड़ाई देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कैसे बनाया गया है। टिकट लेने के लिए यात्रियों व दिव्यांगों को ऐसे में तो बहुत दिक्कत होगी। साथ में चल रहे अन्य अधिकारियों ने उन्हें समझाने का भी प्रयास किया। परंतु उन्होंने कहा कि इसकी ऊंचाई कम करके यात्रियों तथा टिकट बनाने वाले कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए और बेहतर ढंग से बनाया जाए। टिकट विंडो पर लाइटों के लगाए जाने वाले बॉक्स खाली दिखने तथा पंखा व एसी न लगाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर यह कार्य हो जाना चाहिए। डीआरएम श्री वर्मा जब नवनिर्मित शौचालय को देखने पहुंचे तो वहां पर ताला बंद मिला काफी देर तक ताला नहीं खुला। शौचालय के अंदर फावड़ा ,तसला तथा अन्य सामग्री भरी होने पर संबंधित लोगों को उन्होंने फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इसको जल्दी दुरुस्त करिए। रेलवे स्टेशन पर अधूरे पड़े कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए है। रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इसका लोकार्पण होगा। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार बाजपेई, आरपीएफ चौकी इंचार्ज सीबी राय, तथा आरक्षण सुपरवाइजर वीरेंद्र कुमार, अवनीश पांडे, संजय यादव एवं स्टेशन मास्टर प्रियंका सहित रेलवे के कर्मचारी मौजूद रहे ।

👁 940 views
940 views
Click