अटौरा बुज़ुर्ग निवासी बाइक सवार तीन युवकों की उन्नाव जिले मे सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

818280

रायबरेली -उन्नाव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने अटौरा बुज़ुर्ग गांव में मातम पसार दिया। थाना गुरुबक्शगंज क्षेत्र के अटौरा बुज़ुर्ग निवासी हरिशचंद्र उर्फ मोटू पुत्र कल्लू और मिथुन पुत्र रज्जन अपने एक रिश्तेदार के साथ सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। जिसमे तीनों लोगों की मौत हो गई


बताया जा रहा है  कि बीती रात बाइक और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में हरिशचंद्र उर्फ मोटू और उनके साथ मौजूद एक रिश्तेदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यह तीनों लोग किसी कार्य से अपनी बाइक से कानपुर जा रहे थे तभी यह भीषण सड़क हादसा उनके साथ हो गया।
डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती मिथुन की हालत गंभीर होता देख उसे कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया  हैलट अस्पताल मे जहां इलाज के दौरान मिथुन की भी मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों मेंशोक की लहर दौड़ गई और वहीं स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

अनुज मौर्य /प्रतीक प्रताप सिंह रिपोर्ट

👁 818.3K views
818.3K views
Click