पति-पत्नी पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

72332

रायबरेली -जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार महिला मिशन शक्ति की लाख दावे करती है वहीं अगर रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र की बात की जाए तो पीड़िता लवली त्रिवेदी पत्नी अनुज त्रिवेदी ग्राम धोढरी मजरे चोहनिया। निवासी ने बताया कि घटना दिनांक 4. 7.2026 समय लगभग 4:00 बजे की है दिन में मै अपने पति के साथ घर से रायबरेली जा रही थी तभी पहले से घात लगाए बैठे पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही विनय कुमार त्रिवेदी पुत्र पप्पू त्रिवेदी व उनकी पत्नी। बेबी त्रिवेदी अर्पित त्रिवेदी अभय त्रिवेदी उपरोक्त द्वारा  जो एक राय होकर रास्ते में बैठे थे सभी ने मेरे पति व मुझको डंडे व बेल्ट से मारने लगे यही नहीं मारपीट के दौरान पीड़िता अर्ध नंग हो गई लेकिन दबंगों को रहम नहीं आया । शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब पीड़िता व उसके पति की जान बची । पीड़िता के पिता ने इसकी शिकायत लिखित हरचंदपुर थाने में की लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया न्याय न मिलने पर  पीड़िता अपने पति के साथ दोबारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है… अब देखने वाली बात है उच्च अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 72.3K views
72.3K views
Click