मुंशीगंज चौराहे पर स्कॉर्पियो सवार दबंगों का तांडव, व्यापारी से मारपीट के बाद गाड़ी छोड़कर भागे

1715

रायबरेली-भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज चौराहे पर बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर एक व्यापारी के साथ कथित रूप से मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपित स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित व्यापारी की ओर से भदोखर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, हेमा गुप्ता निवासी मुंशीगंज का पुत्र आशुतोष गुप्ता दुकान बंद कर रात करीब 9:15 बजे घर जा रहा था। रास्ते में वह ठेले पर पानी के बताशे खाने के लिए रुका था। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश एवं भूमि विवाद को लेकर अभय गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता अपने साथियों रवि सिंह, अंकित सिंह तथा कुछ अज्ञात लोगों के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो संख्या UP 33 CF 7999 से वहां पहुंचे।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने आशुतोष पर अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी स्कॉर्पियो मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि पुलिस द्वारा मौके से कब्जे में ली गई स्कॉर्पियो के अंदर आयरन रॉड, हॉकी समेत कुछ वस्तुएं तथा शराब की बोतलें मिलीं। हालांकि इन वस्तुओं और घटना में उनकी भूमिका की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद घायल आशुतोष को उपचार के लिए भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने भदोखर थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं,
वही पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो को कब्जे में लिए जाने के बाद फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अनुज मौर्य/प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 1.7K views
1.7K views
Click