अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग कीबड़ी कार्यवाही,एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार

5680

रायबरेली-आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देश के क्रम में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी, रायबरेली के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने हमराह टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
अभियान के दौरान सदर तहसील के थाना मिल एरिया अंतर्गत सरदार का पुरवा में कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। कार्रवाई में कुल 20 लीटर (18+2 लीटर) अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा 80 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट कराया गया। मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना मिल एरिया में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 5.7K views
5.7K views
Click