राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ – सेवा भारती ने जरूरतमंद घुमंतू परिवारों को बांटी दीपावली किट

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ – सेवा भारती ने जरूरतमंद घुमंतू परिवारों को बांटी दीपावली किट

अमित राजावत बोले- घुमंतू परिवारों की स्थिति देखकर मन व्यथित होता है, सामाजिक समानता के लिए जागरूकता जरूरी

रायबरेली। दीपावली के पर्व पर जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती संगठन की ओर से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में घुमंतू एवं वंचित परिवारों को दीपावली किट वितरित की गई इस दौरान दूरभाष नगर, बालापुर, सोनिया नगर, इंदिरा नगर, मुंशीगंज सहित विभिन्न स्थानों पर रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को पर्व की सामग्री भेंट की गई।

इस अवसर पर अमित राजावत ने कहा कि सड़क किनारे कपड़े के अस्थायी टेंट बनाकर जीवन गुजारने वाले घुमंतू परिवारों की स्थिति देखकर मन व्यथित होता है। विशेषकर इन परिवारों के छोटे बच्चों और बालिकाओं की परिस्थितियां हृदय को द्रवित कर देती हैं। समाज में समानता स्थापित करने के लिए सामाजिक जागरूकता और संवेदनशीलता बेहद जरूरी है।

संघ के जिला प्रचारक शिव प्रकाश ने सेवा भारती के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से समाज में जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि कूड़ा बीनकर आजीविका चलाने वाले परिवारों के बच्चों और बुजुर्गों का जीवन अनेक चुनौतियों से भरा है। ऐसे परिवारों तक पहुंचकर उनकी खुशियों में सहभागी बनना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद ने बताया कि नगर के सोनिया नगर, बालापुर, इंदिरा नगर और मुंशीगंज समेत विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले घुमंतू एवं जरूरतमंद परिवारों को चिह्नित कर दीपावली किट वितरित की गई।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक जे.डी. द्विवेदी, जगन्नाथ त्रिपाठी, नगर प्रचारक राकेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा नगर के निकट संकेत नगर मलिन बस्ती में भी परिवारों को दीपावली किट वितरित की।

👁 3.6K views
3.6K views
Click