RDA ने देवानंदपुर में बिना लेआउट के हुई प्लॉटिंग पर चलवाया पीला पंजा

21036

Raebareli Rda-आरडीए ने मील एरिया थाना क्षेत्र के देवानंदपुर में अवैध तरीके से की जा रही बिना लेआउट प्लाटिंग  के तैयार कराई गई प्लॉटिंग पर जेसीबी चलवा दी। कुछ ही समय में सभी अवैध निर्माण तोड़ दिए गए। यह प्लाटिंग अवैध तरीके से कराई जा रही थी।


रायबरेली विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध तरीके से की जा रही प्लाटिंग को लेकर एक बार फिर कार्रवाई की गई है। आरडीए ने देवानंदपुर में कराई जा रही प्लाटिंग पर जेसीबी चलवा दी। यहां पर निर्माण आरडीए की बिना अनुमति के कराया जा रहा था, जिसको लेकर पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे। साथ ही इस मामले में कुछ दिन पहले ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए गए थे।  यहां पर प्लाटिंग कराने को लेकर नोटिस जारी किए गए थे। साथ ही ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए गए थे, जिसके बाद ध्वस्तीकरण किया गया। आरडीए की कार्रवाई के दौरान , ए ई राजेश अग्रवाल, राजीव गौतम, जेई निष्ठा साहू, शिव ओम त्यागी, अशोक मिश्रा के साथ पुलिस टीम मौजूद रही।

👁 21K views
21K views
Click