अवैध तमंचा व कारतूस के साथ दो को किया गिरफ्तार

1882

महोबा , पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे सत्यम अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के उ0नि0 सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा चेकिंग संदिग्ध/व्यक्ति के दौरान दो नफर अभियुक्त क्रमश अजय कुमार अहिरवार पुत्र स्व0 बाबूलाल अहिरवार उम्र करीब 23 वर्ष 2.रविन्द्र अहिरवार पुत्र राजाराम अहिरवार उम्र करीब 22 वर्ष के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद करते हुये साई कालेज मोड़ के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 96/2024 व मु0अ0सं0 97/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त व बरामदगी,आपराधिक विवरण अजय कुमार अहिरवार पुत्र स्व0 बाबूलाल अहिरवार उम्र करीब 23 वर्ष निवासी डढ़तमाफ थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज, सम्बन्धित मु0अ0सं0- 96/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम
अभियुक्त रविन्द्र अहिरवार पुत्र राजाराम अहिरवार उम्र करीब 22 वर्ष निवासी डढतमाफ थाना कोतवाली नगर महोबा के कब्जे से एक अदद तमंचा बारा बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बारा बोर नाजायज, सम्बन्धित मु0अ0सं0 97/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ.नि. सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया प्रभारी चौकी भटीपुरा थाना कोतवाली नगर महोबा.कां0 कुबेर सिंह।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 1.9K views
1.9K views
Click