चार घरो में सेंधमारी कर चोरो ने आभूषण सहित लाखो का समान किया पार

33962

सलोन,रायबरेली-करहिया चौकी क्षेत्र के बैरामपुर गांव में अज्ञात चोरो ने बीती चार घरो में सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया है।वही एक घर से सोने चांदी के आभूषण नगदी समेत लगभग 5 लाख रुपये कीमत के समान पर हाथ साफ किया है।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।क्षेत्र के बैरामपुर गांव निवासी देशराज हरिशचन्द्र ,राम नरेश समेत चार घरो में बीती रात अज्ञात चोर सेंधमारी करके घर मे दाखिल हुए।इस दौरान तीन घरो में चोर के हाथ कुछ नही लगा।जबकि रामनरेश के घर से एक लाख दस हजार रुपये नगद,डेढ़ किलो चांदी,मंगलसूत्र,झुमका,पायल,कील,समेत लगभग पांच लाख रुपये के समान पर हाथ साफ कर फरार हो गए।घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई तो हड़कम्प मच गया।गांव में चोरी की वारदात से खौफजदा ग्रामीणों ने करहिया चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी।मौके पर पहुची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर घटना की तहरीर पीड़ित से लेते हुए जल्द खुलासे का आश्वाशन दिया है।चौकी इंचार्ज सुधीर चन्द्र ने बताया कि बैरामपुर गांव में चोरी की वारदात हुई है।कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रामनरेश की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 34K views
34K views
Click